राष्ट्रीय

Vijayadashami : राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, देश को दिया ये संदेश

Arun Mishra
24 Oct 2023 5:23 AM GMT
Vijayadashami : राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, देश को दिया ये संदेश
x
दशहरा का त्योहार, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

Vijayadashami : दशहरा का त्योहार, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है.


Next Story