राष्ट्रीय

दिल्ली में तिलका मांझी सम्मान से सम्मानित हुए पर्यावरण प्रेमी मांगेराम चौहान

Arun Mishra
29 Nov 2021 8:50 AM GMT
दिल्ली में तिलका मांझी सम्मान से सम्मानित हुए पर्यावरण प्रेमी मांगेराम चौहान
x
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, प्रसिद्ध गांधी विचारक राधा भट्ट ने किया सम्मानित

पीसीएस अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान पर्यावरण बचाने के लिए किये गये कार्यों को लेकर आज दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में अमर शहीद 'तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान को प्रसिद्ध गांधीवादी व गांधी शांति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष रहीं गांधीवादी विचारक राधा भट्ट और भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सासंद श्री दुष्यंत गौतम जी ने प्रदान किया।

मुख्य अतिथियों द्वारा मांगेराम चौहान को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मांगेराम चौहान जी मूल रूप से जनपद शामली के निवासी हैं।


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम ने डिप्टी कलेक्टर मांगराम चौहान के चौहान मॉडल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगर मांगराम चौहान के कार्यों से प्रेरणा लेकर अन्य अफसर भी सामाजिक सेवा में बढ़चढ़कर भाग ले तो समाज को एक नयी दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्री चौहान द्वारा जनपद अमरोहा में मंडी धनौरा, नौगावां सादात एसडीएम रहते हुए सीआरपीसी 151 की धारा में जमानत देने की एवज में पौधे रोपित कराने का जो मॉडल है वह बहुत कारगार है। अगर इस मॉडल को देश की प्रत्येक तहसील व जिले में लागू किया जाये तो हम काफी हद तक पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं।

प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक राधा भट्ट ने भी मंगिराम चौहान के जमकर कसीदे पड़े। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में मगिराम चौहान जैसे लोग बहुत कम होते हैं। इस दौरान अंग मदद फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अलावा सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

स्पेशल कवरेज न्यूज के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव कुमार मिश्रा ने सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि वे देश के अनाम शहीदों के बलिदान को स्मरणीय बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, गांधीवादी प्रसून लतांत ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और अमर शहीद तिलका मांझी के बलिदान पर प्रकाश डाला।

स्पेशल कवरेज न्यूज़ के अरुण मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रसिद्ध अधिवक्ता मनीष कुमार गुप्ता ने तिलका मांझी और अन्य गुमनाम शहीदों की उपेक्षा का सवाल जोर शोर से उठाया।


विभिन्न विधाओ, देश-विदेश मे, नि:स्वार्थ भाव, लम्बे समय से उत्कृष्ठ कार्य कर रहे, प्रतिष्ठित लोगों मे, स्टाकहोम स्वीडन मे, भारतीय मूल की मानवाधिकार अधिवक्ता पारुल शर्मा, पूर्णिया (बिहार) के जिलाधिकारी (आईएएस) राहुल कुमार (पुस्तकालय अभियान), एसडीएम बिजनोर (उप्र) मांगेराम चौहान (पर्यावरण), छत्तीसगढ़ बस्तर के कृषक डाॅ राजाराम त्रिपाठी (कृषि एव साहित्य), वरिष्ठ पत्रकार बलवंत तक्षक (पत्रकारिता), शर्मिष्ठा सोलंकी (समाज सेवा), डाॅ अरविंद सिंह (चिकित्सा), दिलीप कुमार निनामा (आदिवासी कल्याण), डाॅ त्रिपुरारि कुमार (शिक्षा और युवा जागृति), आलोक कुमार पाठक (पर्यावरण), मिनी जैन (महिला उद्यम), पांचाली देव वर्मा (कला), तरुण कांति बोस (पत्रकारिता), भूमिका द्विवेदी (साहित्य), ज्ञानेन्द्र रावत (पर्यावरण), हरिओम जिंदल (बाल शिक्षण), कुसुम भट्ट (साहित्य व समाज सेवा), मनीष गुप्ता (विधि एव समाज सेवा), संजीव यादव (शिक्षा और पुस्तकालय), डाॅ संजय चौहान (शिक्षा), कांक्षी अग्रवाल (महिला सशक्तिकरण), शंकर कुमार कर्ण (योग), विजय चंद्र झा (मानवीय विकास), वीना कुमारी (महिला उद्धार), मंजीत सिंह किनवार (अंगिका विकास), अपूर्वा त्रिपाठी आदिवासी विकास तथा उत्तराखंडी कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र मे, विगत पांच दशको से क्रमश: कार्य कर रहे रानीखेत (अल्मोड़ा) के मूल निवासी, वर्तमान, दिल्ली मे प्रवासरत चंद्र मोहन पपनैं को देश का प्रतिष्ठित 'तिलका मांझी' राष्ट्रीय सम्मान के तहत शाल ओढा कर, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र, खचाखच भरे सभागार में, मुख्य अतिथियों द्वारा, तालियों की गडगड़ाहट के मध्य प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम द्वारा, सम्मान प्राप्त सभी प्रतिष्ठित जनो को बधाई देकर व्यक्त किया गया, जिस महापुरुष के नाम पर सम्मान दिया जा रहा है, उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। व्यक्त किया गया, आज सम्मानित हुए लोग भी, अपने-अपने क्षेत्र में बहुत कुछ कर रहे हैं। आयोजकों द्वारा बहुत बड़ा काम किया गया है। वर्तमान पीढी को, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की गाथा बतानी होगी। व्यक्त किया गया, कर्म छोटा बड़ा हो सकता है, जाति नहीं। अंग्रेजो ने हिन्दुस्तान की मजबूत संस्कृति पर ही सबसे पहले आक्रमण किया था। व्यक्त किया गया, संघर्ष करने वालों मे शक्ति ज्यादा होती है, तिलका मांझी उसका उदाहरण था। तिलका मांझी की गाथा व विचारों को आगे बढ़ाना होगा, उसका स्मारक बनेगा। स्मृति को संजोया जायेगा।

मुख्य अतिथि, गांधीवादी विचारक राधा भट्ट द्वारा, सम्मान प्राप्त प्रतिष्ठित जनो के प्रति व्यक्त किया गया, आपका सम्मान कर, हम स्वंय सम्मानित हुए हैं। गौरव महसूस कर रहे हैं। मुख्य अतिथि द्वारा व्यक्त किया गया, आयोजक प्रसून लतांत द्वारा एक गुमनाम व्यक्ति को उभारा गया है। तिलका मांझी की स्मृति है, भाव है, जो हमे चैन नहीं लेने नहीं देता है।

व्यक्त किया गया, आदिवासियों मे बहुत सारे लोग हैं, उनके अंदर जो स्परिट रही है, उसे जिंदा करने की जरूरत है। तिलका मांझी को कौन बनाता है, जो शासको के कष्ट झेल कर भी, माफी नहीं मांगता है। व्यक्त किया गया, कई लोग, आदिवासी क्षेत्रों मे कुछ महिलाओ के लिए अप्रचलित कार्यो के लिए कार्य कर रहे हैं। अप्रचलित कार्यो को करने का साहस सबसे बड़ा है। एक स्परिट से समाज बदलता है। सरकारे बदलती हैं। स्परिट नहीं है तो कुछ नहीं हो सकता है। बाहर निकल कर कुछ करने की जरूरत है। आपने जो रास्ता पकड़ा है, कष्ट पूर्ण है। आपके अंदर एक चींगारी होनी चाहिए, आग होनी चाहिए। यह जो आप कर रहे हैं, तिलका मांझी की स्परिट है।


Next Story