राष्ट्रीय

भारत-चीन बॉर्डर पर टकराव? ड्रेगन ने की गुस्ताखी तो भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Arun Mishra
10 May 2020 8:07 AM GMT
भारत-चीन बॉर्डर पर टकराव? ड्रेगन ने की गुस्ताखी तो भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
x
लंबे समय बाद एकबार फिर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच बॉडर पर टकराव हुआ है।

लंबे समय बाद एकबार फिर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच बॉडर पर टकराव हुआ है। सिक्किम के पास बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की खबर है। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक उत्तर सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये झड़प हुई है। ये झड़प नॉर्थ सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई है। इस दौरान दोनों तरफ के सैनिक घायल हो गए। इन्हें हल्की चोटें आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस में 7 चीनी सैनिक और 4 भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। ये घटना नाकूला सेक्टर के पास की है। ये इलाका 5 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर है।



आपको बता दें कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। इस तरह की घटना काफी लंबे समय के बाद हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस झगड़े को स्थानीय स्तर के सुलझा लिया गया। बाद में दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। थोड़ी देर बाद इस्टर्न कमॉड की तरफ से आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान भारतीय और चीनी सेना के जवान आक्रामक हो गए थे जिसमें कुछ को मामलू चोटें आई हैं। हालांकि, बाद में स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को हटा दिया गया।

सूत्रों की मानें तो लंबे समय बाद नॉर्थ सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ऐसे तनाव देखने को मिला। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं। असल में, सीमा विवाद के चलते भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच कभी कभार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। बाद में सेना के जवान इस तरह के मुद्दों को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पारस्परिक रूप से हल कर लिया करते हैं। इस बार लंबे समय के बाद ऐसी घटना हुई है।

Next Story