राष्ट्रीय

किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार‍ फिर किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का किया आह्वान

Desk Editor
19 Aug 2022 11:14 AM GMT
किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार‍ फिर किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का किया आह्वान
x

लखीमपुर खीरी किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार‍ फिर किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन लम्बा चलेगा। आंदोलन कब और कहा होगा, यह बता दिया जाएगा। उन्हों ने आरोप लगाया कि यूपी और उत्तलराखंड में किसानों से जमीन छीनने की कोशिश हो रही है। टिकैत लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यूमंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहे किसान महापड़ाव के दूसरे दिन मंच से किसानों को सम्बोंधित कर रहे थे। टिकैत ने कहा कि किसान बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें।

उन्होंचने केंद्रीय गृह राज्यतमंत्री अजय मिश्र टेनी को तत्का ल मंत्रिमंडल से बर्खास्तो करने की मांग उठाई। उन्होंिने कहा कि किसानों को जीप से कुचलकर मार डाला गया। खीरी कांड में टेनी साजिशकर्ता हैं। उन्हेंा जेल भेजा जाना चाहिए। किसान नेता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सुन ले, लखीमपुर से किसान नाराजगी लेकर जाएंगे।

पूरे देश में घूम-घूम कर खीरी कांड और टेनी का नाम लेते रहेंगे। उन्होंीने कहा कि यह आंदेलन लम्बा। चलेगा। आंदोलन कब और कहां होगा, यह बता दिया जाएगा। टिकैत ने आरोप लगाया कि यूपी और उत्तकराखंड में जमीन छीनने की कोशिश चल रही है। किसान नेता राकेश सिंह टिकैत की अगुवाई में किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जेल में बंद किसानों से मुलाकात की।


जेल से निकलकर राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि टेनी इसके अंदर जाएंगे, लखीमपुर को तब आजादी मिलेगी। उन्होंलने कहा कि 120 बी का मुल्जिम इसी जेल में होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जेल में बन्द एक किसान को स्वाोस्य् न सम्बजन्धी समस्या है। उनकी जमानत के लिए अधिवक्ताओं से बात की जाएगी।

Next Story