राष्ट्रीय

Farmer Protest: किसानों ने सरकार को चेताया,देश में आंदोलन और भी तेज होगा

Special Coverage Desk Editor
15 Feb 2024 7:16 AM GMT
Farmer Protest:  किसानों ने सरकार को चेताया,देश में आंदोलन और भी तेज होगा
x
Farmer Protest: केंद्र सरकार के किसानों की दो स्तर की बातचीत बेनतीजा रही है। जिसके बाद एक बार फिर किसानों और केंद्र सरकार के बीच तीसरे स्तर की बातचीत हो सकती है।

Farmer Protest: केंद्र सरकार के किसानों की दो स्तर की बातचीत बेनतीजा रही है। जिसके बाद एक बार फिर किसानों और केंद्र सरकार के बीच तीसरे स्तर की बातचीत हो सकती है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि तीन केंद्रीय मंत्रियों का एक दल गुरुवार शाम को किसान नेताओं के साथ उनकी विभिन्न मांगों पर फिर से बैठक करेगा।

केंद्र सरकार से मीटिंग से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में किसान आंदोलन और तेज हो सकता है। उन्होंने कहा, 'जहां तक आंदोलन की बात है, यह पूरे देश में फैल चुका है। हरियाणा में एक जगह धरन लग गया है, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण खबरें नहीं आ रही हैं। आने वाले दिनों में देश में आंदोलन और भी तेज होगा।'

सरवन सिंह पंढेर ने कहा, 'हमारी मांगें 'दोहराव' नहीं हैं, बल्कि जीवन और मौत का सवाल है। हम हमारी बात मंत्रियों के सामने रखेंगे।' चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय मुलाकात करने वाले हैं।

वहीं दूसरी तरफ शंभू बॉर्डर के बाद जींद बॉर्डर पर पंजाब के किसानों और हरियाणा पुलिस में झड़प हो गई। जींद बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला। जहां आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके साथ ही पुलिस ड्रोन द्वारा आंसू गैस के गोले दाग रही थी। शंभू बॉर्डर पर पुलिस के एक्शन में 60से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें किसान और मीडियाकर्मी शामिल हैं। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा पुलिस पर भारी पथराव किया जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा वाटर कैनन, अश्रु गैस तथा हल्के बल का इस्तेमाल कर कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पथराव के वजह से 24पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। इन पुलिसकर्मियों में 15पुलिसकर्मी शम्भू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान घायल हुए जबकि 9पुलिसकर्मी दाता सिंह बॉर्डर जींद में घायल हुए हैं।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story