राष्ट्रीय

सुखबीर सिंह बादल की रैली के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

सुखबीर सिंह बादल की रैली के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
x
पुलिस ने बताया कि, "किसान यूनियन ने पथराव किया, हमारे कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं और लगभग 15 वाहनों को नुकसान हुआ है

नई दिल्ली: किसान पिछले 9 महीनों से दिल्ली की सीमाओं के पास तीन कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है.ऐसे में किसानों की बीजेपी सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जारी है.अब पंजाब के मोगा से खबर आ रही है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की रैली के विरोध में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।और किसान यूनियन ने पथराव भी किया है.

वही, पुलिस ने बताया कि, "किसान यूनियन ने पथराव किया, हमारे कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं और लगभग 15 वाहनों को नुकसान हुआ है।"

आपको बता दे कि, हाल ही में हरियाणा के करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया था.जहा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया था.कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.


Next Story