राष्ट्रीय

PHOTOS : लाल किले पर उपद्रवियों ने कैसे किया तांडव, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही

Arun Mishra
27 Jan 2021 7:29 AM GMT
PHOTOS : लाल किले पर उपद्रवियों ने कैसे किया तांडव, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही
x
कल किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा के दौरान घायल होने वाले पुलिस कर्मयिों की संख्या 313 पहुंच गई है।

नई दिल्ली : कल दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के नाम पर जगह-जगह बवाल करते हुए प्रदर्शनकारी किसान दोपहर में लाल किले में घुस गए थे। सैकड़ों किसान प्राचीर तक पहुंच गए और यहां ठीक उस जगह पर दो झंडे लगा दिए, जहां हर साल 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। करीब 5 हजार से अधिक की तादाद में किसान मुकरबा चौक से होते हुए बेरिकेड तोड़ते हुए लाल किले पर जा पहुंचे थे। मंगलवार को हुई हिंसा के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद जोशी लाल किले पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के दौरे की वजह से पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी गई है।

लाल किले पर ​प्रदर्शनकारियों ने खूब किया हंगामा, देखिये- फोटोज

लाल किले के अंदर किसानों ने जमकर मचाए उत्पात



दिल्ली पुलिस की हाईलेवल बैठक जारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सीनियर अधिकारियों के साथ किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के संबंध में एक बैठक कर रहे हैं।

दिल्ली हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों की संख्या 313 हुई

कल किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा के दौरान घायल होने वाले पुलिस कर्मयिों की संख्या 313 पहुंच गई है। जानें किस इलाके में कितने पुलिस कर्मी हुई घायल।

नॉर्थ 121,

आउटर 78

ईस्ट 34

द्वारका 32

वेस्ट 27

आउटर नॉर्ट 12

शाहदरा 5

साउथ 4

किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर 22 FIR दर्ज: दिल्ली पुलिस


Next Story