
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में जमकर नाचे 83 साल के फारूक अब्दुल्ला, वीडियो वायरल

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला जमकर थिरके। बॉलिवुड के मशहूर गाने पर डांस का उनका यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अब्दुल्ला को 1968 में आई फिल्म ब्रह्मचारी के गाने 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
फारूक अब्दुल्ला डांस करते हुए कैप्टन अरिंदर सिंह को भी नाचने के लिए बुलाते हैं। अरमरिंदर ताली बजाते हुए फारूक अब्दुल्ला का साथ देते हैं। अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर फारूक अब्दुल्ला 83 साल की उम्र में भी जिस तरह अक्सर नाचते-गाते हुए दिखते हैं, उससे लोग काफी प्रभावित होते हैं।
कांग्रेस नेता सरल पटेल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''कैप्टन अमरिंदर सिंह और फारूक अब्दुल्ला का यह वीडियो साबित करता है कि उम्र वास्त्व में सिर्फ एक आंकड़ा है।'' एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ''फारूक अब्दुल्ला कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में नाच रहे हैं। 83 साल की उम्र और कई बड़ी सर्जरी के बाद भी इस तरह की ऊर्जा तारीफ के लायक है।'' एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ''राजनीति अपनी जगह है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और फारूक अब्दुल्ला का इस उम्र में बॉलिवुड के गाने पर डांस वास्तव में जिंदगी से भरा हुआ है।''
This video of @capt_amarinder & Farooq Abdullah proves that age is, indeed, just a number! @OmarAbdullahpic.twitter.com/j48MgTYVoD
— Saral Patel (@SaralPatel) March 4, 2021
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह की बेटी शेहरिंदर कौर की शादी रविवार को चंडीगढ़ के एक फार्म हाउस में दिल्ली के एक बिजनेसमैन आदित्य नारंग से हुई है।




