राष्ट्रीय

हादसे में चार बीजेपी नेताओं की मौत, आठ की हालत गम्भीर

Shiv Kumar Mishra
27 March 2021 10:14 AM GMT
हादसे में चार बीजेपी नेताओं की मौत, आठ की हालत गम्भीर
x

अगरतला दक्षिण त्रिपुरा के गोमती जिले में हुए एक बड़े हादसे में चार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा छोटी ट्रक के पलटने से हुआ है सभी लोग ट्रक से अपने घरों को लौट रहे थे। बताया गया कि दक्षिण त्रिपुरा के चेलागंग में हुए हादसे के बाद बीजेपी की तीन स्थानीय महिला नेताओं तथा एक पुरूष की मौत हो गयी।

दुर्घटना में घायल आठ लोगों को इलाज के लिए सरकारी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।यह लोग एक सार्वजनिक रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Next Story