राष्ट्रीय

Ganga Vilas cruise booking: PM मोदी ने 'गंगा विलास क्रूज' को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है क्रूज की खासियत, ऐसे करें बुकिंग

Special Coverage Desk Editor
13 Jan 2023 1:41 PM IST
Ganga Vilas cruise booking: PM मोदी ने गंगा विलास क्रूज को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है क्रूज की खासियत, ऐसे करें बुकिंग
x
Ganga Vilas cruise booking: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को (यानी आज) 'गंगा विलास' क्रूज को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद एमवी गंगा विलास के जरिए आप भारत के पांच राज्यों और पड़ोसी देश बांग्लादेश का भ्रमण कर सकेंगे। जानिए इसकी खासियत ।

Ganga Vilas cruise booking: धानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को (यानी आज) 'गंगा विलास' क्रूज को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर संत रविदास घाट (Sant Ravidas Ghat) पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय आदि मौजूद रहे।

वहीं प्रधानमंत्री गाजीपुर और बलिया के चार सामुदायिक घाटों का भी उद्घाटन किया। काशी से बोगीबील तक की सबसे लंबी रोमांचक यात्रा पर शुरू हुआ यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इसमें स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक काशी से बोगीबील तक की 3200 किमी की रोमांचक यात्रा में शामिल होंगे। यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से होकर गुजरेगा।

इसके बाद यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी से होते हुए डिब्रूगढ़ तक जाएगा। अपनी यात्रा में यह यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम की कुल 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा। भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल के चलते यात्रा बांग्लादेश से होकर गुजरेगी। यात्रा वास्तु की दृष्टि से महत्वपूर्ण 50 से अधिक स्थानों पर रुकेगी। सबसे लंबे जलमार्ग की यात्रा 51 दिन में पूरी होगी।

ये होगी सुविधाएं

इस क्रूज में 18 कमरे हैं। जिसमें 36 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। इन 36 लोगों में क्रूज स्टाफ भी शामिल है। इस क्रूज में फिल्ट्रेशन प्लांट है। जिससे गंगा के पानी को फिल्टर कर नहाने और अन्य कामों में इस्तेमाल किया जा सकेगा है। जहाज में 40,000 लीटर का ईंधन टैंक है। जिसे एक बार भर लेने पर 30-40 दिनों तक सफर किया जा सकता है।

ऐसे करें टिकट बुक

वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक की 51 दिनों की यात्रा करने के लिए गंगा विलास का खर्च लगभग 5 लाख रुपये तक आएगा है। इस क्रूज पर यात्रा करने के लिए पैसेंजर अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज की वेबसाइट (www.antaracruises.com) पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।

Next Story