राष्ट्रीय

राहुल गांधी के इटली जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला, बोले- 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है'

Arun Mishra
28 Dec 2020 2:41 AM GMT
राहुल गांधी के इटली जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला, बोले- भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है
x
किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी इटली की यात्रा पर रवाना हो गए है।

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी इटली की यात्रा पर रवाना हो गए है। वह कतर एयरलाइंस की फ्लाइस से वहां गए है। किसान आंदोलन के बीच जब कांग्रेस इतना हाय तौबा मचा रही है ऐसे में राहुल गांधी के इटली रवाना होने पर कई सवाल खड़े हो रहे है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के इटली जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।


राहुल का पुराना वीडियो जारी कर नड्डा ने कृषि कानूनों के विरोध पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए एक भाषण का पुराना वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर वह ''राजनीति'' कर रहे हैं। एक मिनट और सात सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए उन्हें उत्पादों को सीधे कारखानों में बेचने की आवश्यकता की वकालत करते दिख रहे हैं।

नड्डा ने ट्वीट में कहा, ''ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी? पहले आप जिस चीज की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है। देश हित, किसान हित से आपका कुछ लेना-देना नहीं है। आपको सिर्फ राजनीति करनी है। लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नहीं चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके हैं।'' ज्ञात हो कि सितंबर महीने में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठन पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे तीन कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

Next Story