राष्ट्रीय

Golden Baba: नहीं रहे गोल्डन बाबा, लंबी बीमारी के बाद एम्स में ली अंतिम सांस

Arun Mishra
1 July 2020 12:30 PM IST
Golden Baba: नहीं रहे गोल्डन बाबा, लंबी बीमारी के बाद एम्स में ली अंतिम सांस
x
बाबा पिछली बार तो 20 किलो सोने के आभूषण पहनकर काँवड यात्रा पर गएथे

गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ बिट्टू लाइट बाज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गोल्डन बाबा ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। बता दें कि दिल्ली के गांधी नगर थाने में गोल्डन बाबा पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं.

कई किलो सोना पहनने वाले गोल्डन बाबा कांवड़ यात्रा के समय अक्सर सुर्खियों में रहते थे। हाथ की सभी उंगलियों में सोनी की अंगूठी, गले में कई किलो की चैन, ब्रेसलेट सहित बाबा गोल्ड का जैकेट पहनते थे।

लग्जरी वस्तुओं के शौकीन थे बाबा

बाबा पिछली बार तो 20 किलो सोने के आभूषण पहनकर काँवड यात्रा पर गएथे। लग्जरी आइटम के शौकीन गोल्डन बाबा 27 लाख की रोलेक्स की घड़ी और बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर और ऑडी जैसी गाड़ियां रखते थे। मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले सुधीर मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा सन्यास धारण करने से पहले दिल्ली में कपड़े का व्यापार करते थे। बाबा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

Next Story