राष्ट्रीय

Haryana News Hindi: मिट्टी की खुदाई के दौरान हादसा, 8 लोग दबे, 2 महिलाओं की गई जान

Special Coverage Desk Editor
5 April 2024 3:51 PM IST
Haryana News Hindi: मिट्टी की खुदाई के दौरान हादसा, 8 लोग दबे, 2 महिलाओं की गई जान
x
Haryana: हरियाणा के यमुनानगर में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां मिट्टी की ढांग गिर गई। मिट्टी की ढांग के गिरने से आठ लोग उसमें दब गए। जिसमें तीन लोगों को बचा लिया गया है वहीं 5 अन्य लोग घायल हैं। जो लोग घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये मामला यमुनानगर के साढौरा का है। जहां पर एक घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में आठ लोग मिट्टी लाने गए थे। तभी खुदाई के दौरान दौरान ढांक बैठ गई और सभी लोग नीचे दब गए। इसमें दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक शख्स शामिल था। फिर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने लोगों को मिट्टी के नीचे से निकाला।

ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

घायल लोगों में से एक घायल युवक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल आठ लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे। इस दौरान मिट्टी की ढांग बैठ गई और ये सभी दब गए। इस दौरान राहत और बचाव शुरू किया और फिर लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। घायल बच्चों और अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल घटना की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है।

Next Story