राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में पड़ रही है उमस भरी गर्मी तो महाराष्ट्र,गुजरात में होगी भारी बारिश,जानिए समूर्ण देश के मौसम का हाल

Satyapal Singh Kaushik
7 July 2022 7:00 AM IST
उत्तर प्रदेश में पड़ रही है उमस भरी गर्मी तो महाराष्ट्र,गुजरात में होगी भारी बारिश,जानिए समूर्ण देश के मौसम का हाल
x
दिल्ली-एनसीआर में भी कभी बारिश तो कभी धूप होती रहती है। कभी गर्मी से राहत मिलती है। कभी उमस का सामना करना पड़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

कभी बारिश तो कभी धूप के होने से उत्तर भारत में उमस से गर्मी पड़ रही है। देश हर हिस्सों में मानसून का आगमन हो गया है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी कभी बारिश तो कभी धूप होती रहती है। कभी गर्मी से राहत मिलती है। कभी उमस का सामना करना पड़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राजधानी मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश हुई, जिससे एक चॉल के पास भूस्खलन हो गया, कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई और यातायात बाधित हुआ।

स्काईमेट वेदर के हिसाब से मौसम का हाल

पूर्वानुमान कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि सक्रिय मॉनसून की स्थिति अगले 10 दिनों तक बनी रहेगी और महाराष्ट्र तथा गुजरात में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बेहद भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में चूनाभट्टी क्षेत्र में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे दो मंजिला नारायण हड़के चॉल पर एक पहाड़ी की चट्टानें गिर गईं जिससे एक बच्चा और दो अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण चॉल के तीन कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए।अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय ने एहतियात के तौर पर आसपास के कमरों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया है।

गोवा,महाराष्ट्र में रेड अलर्ट घोषित

IMD ने दक्षिण कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के लिए छह से आठ जुलाई के बीच रेड अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने उत्तर कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी विदर्भ और पश्चिमी विदर्भ में बुधवार के लिए येलो अलर्ट और बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मराठवाड़ा क्षेत्र में बुधवार और अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के तट के पास और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उपनगरीय ट्रेन सेवा में कुछ विलंब हुआ। महानगरीय बस सेवा बेस्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी बस सेवाओं को छह स्थानों पर अन्य मार्गों से परिचालित किया गया है।

उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी

कभी बारिश तो कभी धूप निकलने की वजह से उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है ।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story