राष्ट्रीय

ऐतिहासिक उपलब्धि : भारत में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Desk Editor
1 Sep 2021 9:26 AM GMT
ऐतिहासिक उपलब्धि : भारत में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
x
पिछले 24 घंटों में 33,964 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,93,644 हो गई है।

पीआईबी, नई दिल्ली : ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत में कल एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। यह उपलब्धि बीते पांच दिनों में 2 बार प्राप्त की गई।

आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,33,18,718 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 65.41 करोड़ (64,41,13,508) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,06,357 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 33,964 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,93,644 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 41,965 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Next Story