राष्ट्रीय

किस राज्य में कब होने हैं विधानसभा चुनाव, कब खत्म होगा मौजूदा सरकार का कार्यकाल

Shiv Kumar Mishra
8 April 2023 7:49 AM GMT
किस राज्य में कब होने हैं विधानसभा चुनाव, कब खत्म होगा मौजूदा सरकार का कार्यकाल
x
भारत वर्ष चुनाव प्रधान देश है जानिए किस किस राज्य में कब होगा सरकार का कार्यकाल पूरा

भारत इतना बड़ा देश है कि यहां हर समय किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं. फिलहाल सभी कि निगाहें साल 2024 के लोकसभा चुनाव (General Election 2024) पर लगी हैं. लेकिन राज्य विधानसभा के चुनाव भी बड़े ही अहम होते हैं. इस समय देश में तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आइए जानते हैं किस राज्य में कब चुनाव होने हैं और किस राज्य की मौजूदा सरकार का कार्यकाल कब खत्म होने वाला है.

वैसे बता दें कि इस साल यानी 2023 कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन 9 में से 5 राज्यों की मौजूदा सरकार का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है. जबकि चार अन्य राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म होगा, इसलिए उनके चुनाव भी इसी साल के अंत में होंगे. जिन पांच राज्यों की सरकार का कार्यकाल इस साल खत्म हो रहा है उनके नाम हैं – त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक और मिजोरम. जिन राज्यों में सरकारों का कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में खत्म होगा उनके नाम हैं – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना. इसके अलावा उम्मीद यह भी की जा रही है कि चुनाव आयोग साल 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी पहली बार चुनाव करवा सकता है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई हलचल देखने को नहीं मिल रही है.

क्रम संख्या राज्य का नाम मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले विधानसभा चुनाव विधानसभा की कुल सीटें कुल लोकसभा सीटें कुल राज्यसभा सीटें
1 मेघालय 16 मार्च, 2018 – 15 मार्च, 2023 2023 60 2 1
2 नागालैंड 13 मार्च, 2018 – 12 मार्च, 2023 2023 60 1 1
3 त्रिपुरा 23 मार्च, 2018 – 22 मार्च, 2023 2023 60 2 1
4 कर्नाटक 25 मई, 2018 – 24 मई, 2023 2023 224 28 12
5 मिजोरम 18 दिसंबर, 2018 – 17 दिसंबर, 2023 2023 40 1 1
6 छत्तीसगढ़ 4 जनवरी, 2019 – 3 जनवरी, 2024 2024 90 11 5
7 मध्य प्रदेश 7 जनवरी, 2019 – 6 जनवरी, 2024 2024 230 29 11
8 राजस्थान 15 जनवरी, 2019 – 14 जनवरी, 2024 2024 200 25 10
9 तेलंगाना 17 जनवरी, 2019 – 16 जनवरी, 2024 2024 119 17 7
10 आंध्र प्रदेश 12 जून, 2019 – 11 जून, 2024 2024 175 25 11
11 अरुणाचल प्रदेश 3 जून, 2019 – 2 जून, 2024 2024 60 2 1
12 ओडिशा 25 जून, 2019 – 24 जून, 2024 2024 147 21 10
13 सिक्किम 3 जून, 2019 – 2 जून, 2024 2024 32 1 1
14 हरियाणा 4 नवंबर, 2019 – 4 नवंबर, 2024 2024 90 10 5
15 महाराष्ट्र 27 नवंबर, 2019 – 26 नवंबर, 2024 2024 288 48 19
16 झारखंड 6 जनवरी, 2020 – 5 जनवरी, 2025 2025 81 14 6
17 दिल्ली 24 फरवरी, 2020 – 23 फरवरी, 2025 2025 70 7 3
18 बिहार 23 नवंबर, 2021 – 22 नवंबर, 2025 2025 243 40 16
19 असम 21 मई, 2021 – 20 मई, 2026 2026 126 14 7
20 केरल 24 मई, 2021 – 23 मई, 2026 2026 140 20 9
21 तमिलनाडु 11 मई, 2021 – 10 मई, 2026 2026 234 39 18
22 पश्चिम बंगाल 8 मई, 2021 – 7 मई, 2026 2026 294 42 16
23 पुदुच्चेरी 16 जून, 2021 – 15 जून, 2026 2026 30 1 1
24 गोवा 15 मार्च, 2022 – 14 मार्च, 2027 2027 40 2 1
25 मणिपुर 14 मार्च, 2022 – 13 मार्च, 2027 2027 60 2 1
26 पंजाब 17 मार्च, 2022 – 16 मार्च, 2027 2027 117 13 7
27 उत्तराखंड 29 मार्च, 2022 – 28 मार्च, 2027 2027 70 5 3
28 उत्तर प्रदेश 23 मई, 2022 – 22 मई, 2027 2027 403 80 31
29 गुजरात 12 दिसंबर, 2022 – 11 दिसंबर, 2027 2027 182 26 11
30 हिमाचल प्रदेश 12 दिसंबर, 2022 – 11 दिसंबर, 2027 2027 68 4 3


Next Story