राष्ट्रीय

India-China Trade: तनाव के बीच भारत और चीन का व्यापार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, इंडिया को हुआ घाटा

Special Coverage Desk Editor
14 Jan 2023 1:08 PM IST
India-China Trade: तनाव के बीच भारत और चीन का व्यापार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, इंडिया को हुआ घाटा
x
India-China Trade: तनाव के बीच भारत और चीन का व्यापार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, पिछले साल भारत और चीन के बीच 8.4 फिसदी की वृद्धि के साथ व्यापार 135.98 अरब डॉलर पहुंच गया.

India-China Trade: India's Imports From China Reach Record High in 2022: तनाव के बीच भारत और चीन का व्यापार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, पिछले साल भारत और चीन के बीच 8.4 फिसदी की वृद्धि के साथ व्यापार 135.98 अरब डॉलर पहुंच गया और इसके साथ ही भारत का व्यापार घाटा भी 100 अरब डॉलर के नए स्तर को पार कर गया, जबकि इससे पिछले साल यानी 2021 में दोनों देशों के बीच व्यापार का आंकड़ा 125.62 अरब डॉलर था. ये आकंड़े शुक्रवार को चीन के कस्टम विभाग ने जारी किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल भारत को होने वाले चीनी सामान के निर्यात में 21.7% की वृद्धि हुई है और यह 118.5 अरब डॉलर हो गया है.

Next Story