राष्ट्रीय

भारत संक्रमण के मामले में एशिया में पहले और दुनिया में 9वें स्थान पर, 1 लाख 65 हजार 381 केस

Shiv Kumar Mishra
29 May 2020 4:20 AM GMT
भारत संक्रमण के मामले में एशिया में पहले और दुनिया में 9वें स्थान पर,  1 लाख 65 हजार 381 केस
x
देश में 24 घंटे में 7258 मरीज बढ़े, 4711 मौत हुईं, महाराष्ट्र में ही 1982 ने जान गंवाईदिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 1024 संक्रमित मिले, 13 की मौत हुई, 231 ठीक हुएगृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा की और सुझाव मांगे | Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today - देश न्यूज,देश समाचार

नई दिल्ली. देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,68,461 1,03,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,82,313 8,555 1,63,200
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,65,348 4,710 70,786


गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, दिल्ली में 1024, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, पश्चिम बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, बिहार में 149, आंध्रप्रदेश में 128, हरियाणा 123, जबकि कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 मरीज मिले।


तारीख

केस
27 मई 7271
28 मई 7258
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570



ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 89 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 71 हजार 105 ठीक हो चुके हैं और 4706 की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश: गुरुवार को 192 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7453 हो गई है। राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है।

महाराष्ट्र: गुरुवार को संक्रमण के 2598 नए मामले सामने आए, 698 मरीज ठीक हुए और 85 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 59 हजार 546 हो गई है। 18 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1982 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना के 179 मरीज मिले और 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7170 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 197 मौत हो चुकी हैं।

राजस्थान: यहां गुरुवार को संक्रमण के 251 मामले सामने आए। इनमें से झालावाड़ में 69, जोधपुर में 64, पाली में 32, भरतपुर में 12, कोटा में 9 और जयपुर में 7 मरीज मिले। 253 संक्रमित ठीक हुए और 7 की मौत हुई। राज्य के सभी 33 जिलों तक पहुंच गया। बूंदी जिले में बुधवार रात पहली संक्रमित मरीज मिली।

Next Story