राष्ट्रीय

Corona Case: कोरोना के मामलों ने तोड़े अपने ही रिकार्ड, 24 घंटे में 1.17 लाख केस, 302 मौतें; 7 दिनों में 5 गुना हुए नए संक्रमित

Arun Mishra
7 Jan 2022 4:18 AM GMT
Corona Case: कोरोना के मामलों ने तोड़े अपने ही रिकार्ड, 24 घंटे में 1.17 लाख केस, 302 मौतें; 7 दिनों में 5 गुना हुए नए संक्रमित
x
वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश में एक हफ्ते के भीतर नए मामले करीब 5 गुना हो गए हैं।

वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 65 हजार 439 हो गया है।

कोरोना अपडेट्स

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान शामिल हैं।

महाराष्ट्र के अलग- अलग अस्पतालों में कुल 338 रेजिडेंट डॉक्‍टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्‍टर्स के मुताबिक, संक्रमण के ये मामले पिछले 4 दिनों में सामने आए हैं।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आने-जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

तीन दिन में चंडीगढ़ PGI के 196 डॉक्टर, हेल्थ वर्कर और अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। इनमें 87 डॉक्टर और 109 दूसरे स्टाफ मेंबर।

Next Story