राष्ट्रीय

Corona Update : देश में संक्रमण के 1.32 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटों में 3,207 लोगों की मौत

Arun Mishra
2 Jun 2021 4:39 AM GMT
Corona Update : देश में संक्रमण के 1.32 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटों में 3,207 लोगों की मौत
x
आंकड़ों की तुलना करें तो नए केसों के मुकाबले करीब दोगुने लोग रिकवर हुए हैं।

नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। 2 जून को बीते 24 घंटों में 1.32 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी अवधि में 2,31,456 लोग रिकवर हुए हैं। हालांकि मंगलवार की तुलना में यह आंकड़ा थोड़ा अधिक है क्योंकि तब 1.27 लाख ही नए केस मिले थे।

भारत में कोरोना के 1,32,788 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,83,07,832 हुई। 3,207 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है। 2,31,456 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,61,79,085 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,93,645 है।

आंकड़ों की तुलना करें तो नए केसों के मुकाबले करीब दोगुने लोग रिकवर हुए हैं। पिछले एक दिन में एक्टिव केसों की संख्या में 1,01,875 की कमी आई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख से नीचे जाते हुए 17,93,645 के लेवल पर आ गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 2,61,79,085 लोग रिकवर हो चुके हैं। 54 दिनों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक दिन में इतने कम नए केस दर्ज किए गए हैं।

श में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,85,46,667 हो गया है।

Next Story