राष्ट्रीय

Corona Case Update: देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख से कम आए कोरोना केस, 3511 मरीजों की मौत

Arun Mishra
25 May 2021 4:33 AM GMT
Corona Case Update: देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख से कम आए कोरोना केस, 3511 मरीजों की मौत
x
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब मंद पड़ती नजर आ रही है।

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब मंद पड़ती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 2 लाख से भी नीचे नए मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस अवधि में मौतों के आंकड़े में भी बड़ी गिराव देखने को मिली है। हालांकि, अभी भी यह तीन हजार पार हैं। बता दें कि बीते 40 दिनों से भारत में हर दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए। वहीं, पीक के समय देश में नए मामले 4 लाख पार कर गए थे।

भारत में कोयोना के 1,96,427 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,69,48,874 हुई। 3,511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है। 3,26,850 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,40,54,861 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,30,236 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,85,38,999 हुआ।

Next Story