राष्ट्रीय

Indian Navy Operation: इंडियन नेवी ने दिया एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम, 17 बांग्लादेशियों को समुद्री डाकुओं से बचाया

Special Coverage Desk Editor
17 March 2024 6:02 PM IST
Indian Navy Operation: इंडियन नेवी ने दिया एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम, 17 बांग्लादेशियों को समुद्री डाकुओं से बचाया
x
Indian Navy Operation: भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, इंडियन नेवी ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए समुद्री लुटेरों के प्रयासों को नाकाम कर दिया है।

Indian Navy Operation: भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, इंडियन नेवी ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए समुद्री लुटेरों के प्रयासों को नाकाम कर दिया है। भारतीय तट से लगभग 1,400 समुद्री मील दूर एक कमर्शियल मालवाहक जहाज पर सवार 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को नौसेना ने आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। यही नहीं, नेवी के जवानों ने चालक दल के 17 सदस्यों को भी वहां से सुरक्षित निकाला है। अधिकारियों ने बताया कि मजबूत प्लानिंग के साथ भारतीय नौसेना ने मजबूत प्लानिंग के साथ इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

दरअसल, हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं ने बांग्लादेशी जहाज एमवी अब्दुल्लाह को बंधक बना लिया था। बांग्लादेशी मर्चेंट जहाज अब्दुल्लाह मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात के लिए जाना था। इस जहाज पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया। हाईजैक और हमले की जब जानकारी मिली तो भारतीय नौसेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और जहाज को डाकुओं से बचा लिया।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर ने दी जानकारी

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने जानकारी देते हुए बताया, 'पिछले 40 घंटों में आईएनएस कोलकाता ने कड़ी कार्रवाई के माध्यम से सभी 35 समुद्री लुटेरों को सफलतापूर्वक घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। मार्कोस कमांडो ने उस जहाज से चालक दल के 17 सदस्यों को बिना कोई चोट आए सुरक्षित बाहर निकाला।'

नौ सेना ने उनके जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया

नौसेना ने कहा कि सोमालिया के पूर्वी तट के पास समुद्र में जहाजों का अपहरण करने के सोमाली समुद्री डाकुओं के एक समूह के प्रयासों को विफल कर दिया गया क्योंकि नौ सेना ने उनके जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया। नौसेना की तरफ से कहा गया कि हथियारबंद समुद्री लुटेरे रुएन नाम के एक मालवाहक जहाज पर सवार होकर निकले थे जिसे करीब तीन महीने पहले अपहरण कर लिया गया था।

Next Story