- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों के शव मिले, तीन दिन पहले हुआ था अपहरण, मृतकों में 8 महीने की बच्ची शामिल
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के जिन 4 लोगों का तीन दिन पहले अपहरण हुआ था, अब उनके शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। इस बात की जानकारी कैलिफोर्निया शेरिफ ने दी है। उन्होंने बताया कि किडनैप किया बच्चा, माता-पिता और अंकल का शव एक बाग से बरामद हुआ है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने इसे भयानक और डरावना करार दिया है।
3 अक्टूबर को हुआ था अपहरण
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा किया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है।
48 साल का शख्स गिरफ्तार
इस मामले में कैलिफोर्निया पुलिस ने 48 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने खुद को मारने की कोशिश भी की। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर है.
पंजाब के होशियारपुर का था परिवार
यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की जसलीन कौर और उनकी 8 महीने की बच्ची आरोही को जबरदस्ती किडनैप कर लिया गया था। इनके साथ 39 साल के अमनदीप सिंह को भी अगवा किया गया था।
फिरौती के लिए नहीं आया था कोई कॉल
होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ के पास हरसीपिंड गांव में परिवार के एक पड़ोसी चरणजीत सिंह ने बताया कि अपहरण किए गए परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं थी और फिरौती के लिए कोई फोन भी नहीं आया था। अपहृतों के पिता रणधीर सिंह और माता कृपाल कौर, सदमे में हैं और वह अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।
सबूत मिटाने के लिए ट्रक में लगाई आग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जासूसों को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मर्स्ड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में पीड़ित के बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया। अधिकारियों ने शक जाहिर किया है कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने की कोशिश की थी।