राष्ट्रीय

IPL 2024: आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात को झटका, 3.60 करोड़ के इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, जानें पूरा मामला

Special Coverage Desk Editor
16 March 2024 5:03 PM GMT
IPL 2024: आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात को झटका, 3.60 करोड़ के इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, जानें पूरा मामला
x
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) को झटका लगा है। टीम के युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज सुपरबाइक चलाते समय हादसे का शिकार हो गए थे।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) को झटका लगा है। टीम के युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज सुपरबाइक चलाते समय हादसे का शिकार हो गए थे। अब वह पूरे IPL से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच आशीष नेहरा ने इसकी जानकारी दी है। मिंज को 3.60 करोड़ रुपये की लागत में GT ने अपने साथ जोड़ा था। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

रॉबिन के पिता फ्रांसिस मिंज के अनुसार, सुपरबाइक चलाते समय दूसरी बाइक के संपर्क में आने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गए थे। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी और वह डॉक्टर की निगरानी में थे। हादसे में रॉबिन के दाहिने घुटने में चोट लगी थी और उनकी सुपरबाइक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।

झारखंड के बाएं हाथ के खिलाड़ी एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, वह अभी रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन झारखंड की अंडर-19 और अंडर-25 टीम का हिस्सा रहे हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। उनके बल्लेबाजी कौशल को देखते हुए ही GT ने नीलामी में उन पर बड़ा दांव लगाने का निर्णय किया था और आखिर में 3.60 करोड़ रूपये की मोटी बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया था।

GT के पास विकेटकीपिंग में रिद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड जैसे विकल्प हैं। इन दोनों की उम्र काफी अधिक हो चुकी है। इसी कारण GT ने इतने पैसे देकर रॉबिन को अपने साथ जोड़ा था। अब वह भी टीम से बाहर हो गए हैं, ऐसे में ये टीम का एक कमजोर पक्ष है। अगर साहा ये वेड पूरा सीजन नहीं खेलते हैं तो GT के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

GT की पूरी टीम पर एक नजर: डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार और स्पेंसर जॉनसन। इस सीजन हार्दिक पांड्या की जगह शुभमन टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story