
जानिए- कौन हैं IPS अधिकारी रवि सिन्हा, जिन्हें बनाया गया RAW का नया चीफ

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को देश की गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अभी तक वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी के रैंक पर तैनात हैं।
Chhattisgarh IPS officer Ravi Sinha will be new chief of Research and Analysis Wing: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2023
बता दें कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी। इसका मुख्य काम विदेशी खुफिया जानकारी, आतंकवाद का मुकाबला, प्रसार-विरोधी, भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना और भारत के विदेशी सामरिक हितों को आगे बढ़ाना है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की स्थापना से पहले, विदेशी खुफिया संग्रह मुख्य रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की जिम्मेदारी थी, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान भारत सरकार द्वारा बनाया गया था।




