राष्ट्रीय

ISKCON ने मेनका गांधी को भेजा 100 करोड़ रु. का मानहानि का नोटिस, BJP सांसद ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

Arun Mishra
29 Sept 2023 5:16 PM IST
ISKCON ने मेनका गांधी को भेजा 100 करोड़ रु. का मानहानि का नोटिस, BJP सांसद ने लगाए थे कई गंभीर आरोप
x
ISKCON के राधारमण दास ने कहा कि इस्कॉन के भक्त, समर्थक इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है.

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस यानी (ISKCON) ने बीजेपी सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रु. मानहानि का नोटिस भेजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने ISKCON को देश की सबसे बड़ी धोखेबाज संस्था बताया था।

वीडियो में संगठन पर अपने सभी गायों को कसाइयों को बेचने का आरोप लगाया था। हालांकि, ISKCON ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

ISKCON के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने एक बयान में कहा, "आज, हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।" राधारमण दास ने कहा कि इस्कॉन के भक्त, समर्थक इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है. हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


Next Story