राष्ट्रीय

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन सत्र-2 का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Special Coverage Desk Editor
1 April 2024 10:51 AM IST
JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन सत्र-2 का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
x
JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 4, 5 और 6 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए पेपर I जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। सेशन 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं।

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 4, 5 और 6 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए पेपर I जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। सेशन 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो एनटीए जेईई सेशन 2 परीक्षा में शामिल होंगे, वे एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

4 से 9 अप्रैल तक परीक्षा

एनटीए सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को पेपर I के लिए और 12 अप्रैल, 2024 को पेपर 2 ए (बी आर्क), पेपर 2 बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों) के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। पेपर 2ए और 2बी परीक्षा पूरे देश में लगभग 319 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 22 शहर भी शामिल हैं।

दो शिफ्ट में एग्जाम

सभी दिनों में पेपर I की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर II एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा- सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।

एडमिट कार्ड पर चेक करें बारकोड

उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को यह भी चेक कर लेना चाहिए कि डाउनलोड करते समय एडमिट कार्ड पर बारकोड उपलब्ध है या नहीं।

जेईई मेन्स एडमिट कार्ड: लॉगिन क्रेडेंशियल

  • एप्लीकेशन नंबर
  • जन्म की तारीख

जेईई मेन्स सत्र 2: हेल्पलाइन डिटेल

यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) - 2024 सत्र 2 (अप्रैल 2024) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या [email protected] पर ई-मेल कर सकता है।

जेईई मेन्स: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें

  • एनटीए जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म भरें और सबमिट करें।
  • जेईई मेन सेशन 2 के लिए आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
Next Story