राष्ट्रीय

Jharkhand News: अब 50 साल वालों को भी मिलेगा वृद्धा पेंशन, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किया बड़ा एलान

Special Coverage Desk Editor
29 Dec 2023 4:46 PM IST
Jharkhand News: अब 50 साल वालों को भी मिलेगा वृद्धा पेंशन, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किया बड़ा एलान
x
Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने कहा कि जो वृद्धावस्था पेंशन पहले 60 साल की उम्र वाले को दी जाती थी, उसकी आयु घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है.

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला वृद्धावस्था पेंशन को लेकर ली गयी है। झारखंड सरकार ने वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा 60 से 50 साल कर दी है। ऐसे में अब 50 साल की उम्र वाले लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। इसका ऐलान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है।

उन्होंने इसका एलान करते हुए कहा कि, जो वृद्धावस्था पेंशन पहले 60 साल की उम्र वाले लोगों को दी जाती थी, उसकी आयु सीमा घटाकर अब 50 वर्ष कर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार को लेकर भी बड़ा एलान किया है। उन्होंने झारखंड के लोगों के लिए नौकरियों को लेकर कहा है कि जो भी कंपनियां झारखंड में ऑफिस स्थापित करेंगी, उनमें 75 फीसदी जगह स्थानीय लोगों के लिए रिजर्व रहेगी।

बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर रांची के मोरहाबादी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित किया और पूरे राज्य की जनता का अभिवादन किया। सीएम ने इस कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ी घोषणा की।

Next Story