
J&K All Party Meet LIVE: जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की बैठक जारी, महबूबा और फारूक समेत 14 नेता शामिल

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की अहम बैठक हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई 8 राजनीतिक दलों के 14 नेताओं की सर्वदलीय बैठक में परिसीमन के विषय पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, एनएसए अजित डोभाल के अलावा कुछ अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल हैं.
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ 14 नेताओं की इस सर्वदलीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों पर भी बात होगी. बैठक में देश के बाकी राज्यों के मुकाबले केंद्र शासित प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी की स्थिति पर भी विस्तृत ब्योरा रखा जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक ऑल पार्टी मीटिंग की शुरुआत में एलजी मनोज सिन्हा अपनी बात रख सकते हैं और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी दलों के नेताओं के सामने अपनी बात रखेंगे.
जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद और जम्मू-कश्मीर के अन्य नेता मौजूद हैं
जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाईलेवल मीटिंग जारी है. इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर की 8 पार्टियों के 14 नेता शामिल हुए हैं.
#WATCH Prime Minister Narendra Modi holds meeting with Jammu and Kashmir leaders in Delhi pic.twitter.com/8nDYDzdTfy
— ANI (@ANI) June 24, 2021




