राष्ट्रीय

KARNATAKA CRIME: पति से हुआ झगड़ा तो मां ने उठाया खौफनाक कदम, मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक आई बेटा

Special Coverage Desk Editor
6 May 2024 8:07 AM GMT
KARNATAKA CRIME: पति से हुआ झगड़ा तो मां ने उठाया खौफनाक कदम, मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक आई बेटा
x
Karnataka Crime: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक 26 साल की मां ने अपने 6 साल के बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। मगरमच्छों ने बेटे की जान ले ली और उसका एक हाथ काट खाए।

Karnataka Crime: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक 26 साल की मां ने अपने 6 साल के बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। मगरमच्छों ने बेटे की जान ले ली और उसका एक हाथ काट खाए। दरअसल, महिला का पति से झगड़ा हुआ था जिसके बाद कलयुगी मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

बच्चा जन्म से नहीं बोल पाता था

पुलिस के अनुसार, 6 साल का बेटा दिव्यांग था और बोल नहीं पाता था। जिसकी हालत को लेकर अक्सर मां- बाप एक दूसरे से लड़ते रहते थे वो जन्म से ही बोल नहीं पाता था। उनका एक और बेटा भी है जो दो साल का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का 27 वर्षीय पति से बड़े बेटे की दिव्यांगता को लेकर अक्सर झगड़ा होता था और उस महिला का पति सवाल करता था कि दिव्यांग बेटे को जन्म क्यों दिया। कथित तौर पर कभी कभी महिला का पति कह देता कि ‘बच्चे को फेंक दो।’

बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ। जिससे नाराज होकर कथित तौर पर महिला ने बेटे को मगरमच्छ वाली नदी में फेंक दिया। फिर पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पुलिसवाले पहुंचे जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई। रविवार की सुबह बच्चे का शव मिला। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, मगरमच्छ के काटने के भी निशान हैं साथ ही बच्चे का एक हाथ भी गायब है। पुलिस ने कहा कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story