राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश के बीच जानिए देश भर में मौसम की गतिविधियां

Satyapal Singh Kaushik
26 Sep 2022 6:15 AM GMT
उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश के बीच जानिए देश भर में मौसम की गतिविधियां
x
आइए जानते हैं देश भर में मौसम की गतिविधियां

देश के कई राज्यों में पिछले 4 दिन भारी बारिश के मौसम के तेवर कमजोर हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 26 सितंबर को बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।IMD के मुताबिक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली NCR में ठंडी की दस्तक

दिल्ली NCR में तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया। सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सितंबर महीने के आखिरी में ही कोहरे का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के रिंग रोड, एयरपोर्ट, सदर पटेल मार्ग, अक्षरधाम, गीता कॉलोनी आदि के इलाके कोहरे की चादर से लिपटे नजर आए। इस दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही। राजधानी में कई दिनों की झमाझम बरसात के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके बाद मानसून की विदाई के साथ बदलेगी हवा की दिशा तो सुबह-शाम ठंडक महसूस होगी।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 16 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

जानिए मानसून की स्थिति

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है. यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है.एक ट्रफ रेखा चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी तक जा रही है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story