राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, वाराणसी में PM मोदी को टक्कर देंगे यह कैंडिडेट

Special Coverage Desk Editor
16 April 2024 6:48 AM GMT
Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, वाराणसी में PM मोदी को टक्कर देंगे यह कैंडिडेट
x
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिएबहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेउम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वाराणसी से BSP पार्टी ने अतहर जमाल लारी को उतारा है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिएबहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेउम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वाराणसी से BSP पार्टी ने अतहर जमाल लारी को उतारा है। बता दें, वह PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सपा के गढ़ मैनपुरी से बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। BSP ने यहां प्रसाद यादव को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। वहीं, मुस्लिम खान को बदायूं से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट मिला है।

मैनपुरी से BSP ने डिंपल यादव के खिलाफ शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है। BSP पुरी कोशिश कर रही है कि मैनपुरी में डिंपल की राह मुश्किल हो सके। भरथना से शिव प्रसाद यादव एक बार मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

शिव प्रसाद यादव कमरिया यादव हैं,वहीं अखिलेश यादव घोसी यादव हैं। यहां से BJP पार्टी ने UP सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को टिकट दिया है। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव केनिधन के बादउपचुनाव हुआ था जिसमें डिंपल यादव ने जीत हासिल की थी। बीएसपी नेबदॉंयू सेमुस्लिम खान को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टीने यहां सेआदित्य यादवको उम्मीदवार के रूप में उतारा है। वहीं बीजेपी नेयहां सेदुर्विजय सिंह शाक्य को टिकटदेने का फैसला किया है। बदायूं सेमुस्लिम उम्मीदवारको उतारकर मायावती नेअखिलेश परिवार के लिए परेशानी बढ़ा दी है।

बीएसपी ने वाराणसी में अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। यहां से PMनरेंद्र मोदी तीसरी बार BJP से चुनाव लड़ रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन कीओर से कांग्रेस से अजय राय चुनाव लड़ने वाले हैं। वे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। मुस्लिम उम्मीदवार से मायावती के मुस्लिम वोटों में बंटवारे का खतरा है। मायावती ने बलिया से ललन सिंह यादव को टिकट दिया है। यहां से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर BJP के कैंडीडेट हैं।

अभी तकसमाजवादी पार्टी नेबलिया से टिकट फाइनल नहीं किया है। पिछली बार जौनपुर से BSP के श्याम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। BSP ने इस बार यहां से जेल में बंद बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को उम्मीदवार बनाया है। धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर में जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। बीजेपी ने यहां से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story