राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनीष कश्यप, बिहार के विकास के लिए तेजस्वी से गले मिलने को तैयार, बताया फ्यूचर प्लान

Special Coverage Desk Editor
15 March 2024 5:36 AM GMT
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनीष कश्यप, बिहार के विकास के लिए तेजस्वी से गले मिलने को तैयार, बताया फ्यूचर प्लान
x
Lok Sabha Election 2024: बिहार के जाने माने यूट्यूबर मनीष कश्यप अब चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। दरअसल, मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मनीष कश्यप ने कहा, वो बिहार के विकास की बात करेंगे और तेजस्वी यादव को गले लगाने के लिए तैयार हैं।

Lok Sabha Election 2024: बिहार के जाने माने यूट्यूबर मनीष कश्यप अब चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। दरअसल, मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मनीष कश्यप ने कहा, वो बिहार के विकास की बात करेंगे और तेजस्वी यादव को गले लगाने के लिए तैयार हैं। उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं कोई रोक सकता है। वो किसी भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उनको चुनाव की तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है वो पूरी तरह से बिहार की जनता से और उनकी समस्याओं से रूबरू हैं। वो बिहार के बेटे हैं और उनको सिर्फ आशीर्वाद की जरूरत है।

मनीष कश्यप ने कहा है कि, 'बिहार के लोगों को अंदर और बाहर के लोगों ने जमकर ठगा और नेताओं ने बर्बाद कर दिया है। अब बिहार की बर्बादी की कहनी काले अक्षरों में प्रिंट होकर नहीं आएगी। सिर्फ बिहार की खुशहाली की कहनी आएगी।' उन्होंने कहा, 'हम कमर कस चुके हैं, ये चुनाव लड़ेंगे और जीतेगें भी। बिहार के लिए सदन में जाकर आवाज भी उठाएंगे। हम बिहारी हैं और हर चीज संघर्ष के जरिए ही हासिल करते हैं, 20 सालों तक दशरथ मांझी ने भी पहाड़ को खोदते गए। तब जाकर वो रास्ता बना पाए।’

मनीष कश्यप ने कहा कि ये 2024 का चुनाव है, जिन लोगों ने उम्मीद लगाई थी, उन्होंने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब लोगों को नई उम्मीद जागी है कि अगर मनीष कश्यप जैसे यूथ आएगा तो कुछ बिहार का भला होगा। पिछले 75 सालों से बिहार के लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा, पत्रकारों को चुनाव के मैदान पर उतरना चाहिए क्योंकि बिहार के बारे में पत्रकारों से ज्यादा कोई नेता भी नहीं जानता। ब्लॉक, कलेक्ट्रेट, कचहरी, जिला शिक्षा पद के अधिकारी के कार्यलय में क्या होता है सबको पता है। मनरेगा, अस्पताल, PWD के घोटाले भी पत्रकारों से छुपे नहीं हैं।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story