राष्ट्रीय

Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, जानिए बाकी राज्यों का हाल

Special Coverage Desk Editor
26 April 2024 6:43 AM GMT
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, जानिए बाकी राज्यों का हाल
x
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी समेत कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस चरण में राहुल गांधी, हेमा मालिनी समेत कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसके साथ ही इस चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा।

दूसरे चरण में देश के राज्यों की 88 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। साथ ही मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है। इस चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। कर्नाटक(14), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8,मध्य प्रदेश (6) असम और बिहार में 5-5 पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। मतदान को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

सुबह 11 बजे तक UP में 24% वोटिंग हो चुकी है। त्रिपुरा में सबसे अधिक मतदान की खबर है। त्रिपुरा में 36 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। मणिपुर में भी अच्छी वोटिंग की खबर है। वहीं, सबसे कम महाराष्ट्र में 18.83% वोटिंग हुई है।

बंगाल में फिर हुई हिंसा

एक बार फिर पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबर सामने आई है। TMC और BJP वर्कर्स में बंगाल के बालूरघाट में झड़प हुई है। BJP ने TMC पर मारपीट करने के साथ वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी BJP ने जारी किया है। भाजपा नेता मजूमदार की पुलिस के साथ भी झड़प हुई है।

नोएडा में EVM हुआ खराब

नोएडा सेक्टर 66 मामूरा में बूथ नंबर 161 पर EVM खराब है। जो मशीन दोबारा लाई गई थी वह भी खराब हो गई है

किस राज्य में अब तक कितना हुआ मतदान?

असम- 9.71%, बिहार- 9.65%, छत्तीसगढ़ - 15.42% , जम्मू कश्मीर- 10.39% , कर्नाटक- 9.21% , केरल- 11.90%, मध्य प्रदेश- 13.82% , महाराष्ट्र- 7.45%, मणिपुर- 15.49% , राजस्थान- 11.77% , त्रिपुरा- 16.56% , उत्तर प्रदेश- 11.67 , पश्चिम बंगाल- 15.68%

PM मोदी ने की मतदाताओं से अपील

'जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!'

हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त

CEC राजीव कुमार ने कहा, हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है... कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story