राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: UP के कन्नौज में गरजे CM योगी, कहा -सपा वाले रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे

Special Coverage Desk Editor
11 May 2024 10:13 AM GMT
Lok Sabha Elections 2024: UP के कन्नौज में गरजे CM योगी, कहा -सपा वाले रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे
x
Lok Sabha Elections 2024: देश में तीन चरणों में मतदान हो चुका है। देश में हर पार्टी अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच BJPके स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कन्नौज में अपने चुनाव प्रचार को संबोधित किया।

Lok Sabha Elections 2024: देश में तीन चरणों में मतदान हो चुका है। देश में हर पार्टी अपने चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच BJPके स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कन्नौज में अपने चुनाव प्रचार को संबोधित किया। उन्होंने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- पूरे देश और इस प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों पर कमल के फूल लगाएंगे और उनकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के गले में पहनाएंगे। सीएम ने कन्नौज की जनता से BJPप्रत्याशी सुब्रत पाठक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

हमने राम मंदिर वहीं बनवाया

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत सिर्फ बोलता नहीं, करके दिखाता है। BJPने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे। वो कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन आज हमने वहां मंदिर बनाकर दिखा दिया। इस साल 500 साल बाद पहली बार भगवान श्री राम ने अयोध्या की इस पवित्र भूमि पर होली खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया। भगवान राम का सूर्य तिलक भी पहली बार किया गया है। ये अद्भुत घटनाएँ भारत में समय-समय पर घटित होती रहती हैं और हम सौभाग्यशाली हैं कि इन्हें अपनी आँखों के सामने घटित होते हुए देख पाते हैं।

''BJPपरिवार के लिए नहीं बल्कि देश के हित के लिए लड़ रही है''

एक तरफ समाजवादी पार्टी के लोग रामलला के भक्तों पर गोलियां चलवाते थे और दूसरी तरफ देश के आतंकवादियों के मुकदमे खत्म करवाते थे। उसने उन्हें अपनी सुरक्षा दी। कांग्रेस ने देश की जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किया और सपा ने प्रदेश की जनता की सुरक्षा से। ये दोनों हमेशा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर ये दोनों साथ में जोर आजमाइश कर रहे हैं। भाजपा का संकल्प देश के विकास का है, जो आने वाली पीढ़ियों को अच्छा जीवन दे सके। भारतीय जनता पार्टी देश हित में चुनाव लड़ रही है। लेकिन कांग्रेस और सपा अपने परिवार के लिए चुनाव लड़ रही हैं ताकि देश और प्रदेश का धन लूटकर अपने परिवार को दे सकें। राष्ट्रहित में चुनाव लड़ने के लिए हमें आपके समर्थन की आवश्यकता है।

"सपा के लोग आतंकवाद और माफियाओं के साथ"

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हर तीसरे दिन दंगे होते थे। अर्थव्यवस्था अपने चरम पर होती थी। गुंडागर्दी चरम पर थी। बहु-बेटियाँ सुरक्षित नहीं थीं। लेकिन आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि प्रदेश में गुंडों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। आज माफियाओं और अपराधियों को उनकी जगह भेज दिया गया है।'लेकिन समाजवादी पार्टी के लोगों की भावनाएं अब भी उनके प्रति हैं। जब राम भक्त और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हुआ तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके लिए एक भी शब्द नहीं बोला और हाल ही में उन्हीं अखिलेश यादव ने एक माफिया के निधन पर उसके परिजनों से मुलाकात की और उनके लिए प्रार्थना की। आंसू बहाने चला गया। सपा के लोगों की सहानुभूति न तो भारत की जनता के लिए है, न ही राम भक्तों के लिए है, बल्कि उनकी सहानुभूति आतंकवादियों, माफियाओं और अपराधियों के प्रति है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story