राष्ट्रीय

Loksabha Election 2024: वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अपनी मां मेनका गांधी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Special Coverage Desk Editor
27 March 2024 7:08 AM GMT
Loksabha Election 2024: वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अपनी मां मेनका गांधी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
x
Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी को पीलीभीत से इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर जितिन प्रसाद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी को पीलीभीत से इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर जितिन प्रसाद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं मां मेनका गांधी को भाजपा ने सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया है। इसी बीच खबर आ रही है किवरुण गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बुधवार को उनकी टीम ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वो सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें, वरुण गांधी ने नामांकन पत्र खरीदा था जिसके बाद से खबर आ रही थी किBJPसे बगावत करके पीलीभीत से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन टीम ने उनकी बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

अधीर रंजन ने दिया ऑफर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। हमें बहुत खुशी होगी अगर वो कांग्रेस में आते हैं। वरुण गांधी एक कद्दावर और बेहद काबिल नेता हैं।' उन्होंने कहा कि वरुण गांधी का गांधी परिवार से नाता है इस वजह से बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हम चाहते हैं कि अब वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएं।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story