राष्ट्रीय

गद्दार कहने पर सिंधिया ने दिग्विजय पर किया पलटवार, याद दिलाया ये बयान

Special Coverage Desk Editor
6 Dec 2021 8:19 AM GMT
गद्दार कहने पर सिंधिया ने दिग्विजय पर किया पलटवार, याद दिलाया ये बयान
x
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को उनका पुराना बयान याद दिलाते हुए कहा कि जनता तय करेगी कि गद्दार कौन है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को उनका पुराना बयान याद दिलाते हुए कहा कि जनता तय करेगी कि गद्दार कौन है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए उन्हें 'गद्दार' बताया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं उस स्तर तक नहीं गिरना चाहता ... जिन्होंने ओसामा को 'ओसामा जी' कहा और कहा कि वे सत्ता में आने पर धारा 370 को बहाल करेंगे ... जनता तय करेगी कि कौन देशद्रोही है, कौन है।"

दिग्विजय ने शनिवार को गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मध्यप्रदेश में (वर्ष 2018 में हुए चुनाव में) कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी। सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपये ले गए एक-एक विधायक का। अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए। इसका मैं क्या करूं। किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी।'' उन्होंने आगे कहा, ''इतिहास इस बात का साक्षी है। एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है।''

मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं सिंधिया के कट्टर समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ''आज दिग्विजय को सिंधिया में तमाम प्रकार की बुराइयां एवं दोष नजर आते हैं। जब सिंधिया कांग्रेस पार्टी में थे तब वह उनके आगे-पीछे घूमा करते थे और उनकी तारीफें किया करते थे। मुझे दिग्विजय की सोच पर तरस आता है। दिग्विजय जी गद्दारी तो आपने एवं कमलनाथ (मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) ने की है।''

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story