राष्ट्रीय

Manipur to Mumbai : भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी निकालेंगे 6200 KM की 'भारत न्याय यात्रा'

Arun Mishra
27 Dec 2023 7:13 AM GMT
Manipur to Mumbai : भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी निकालेंगे 6200 KM की भारत न्याय यात्रा
x
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद 'भारत न्याय यात्रा' निकालने जा रहे हैं।

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद 'भारत न्याय यात्रा' निकालने जा रहे हैं। जो नई साल में 14 जनवरी से शुरू होगी और 20 मार्च को समाप्त होगी। राहुल गांधी अगले साल के राष्ट्रीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए देश के उत्तरपूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाली यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी 14 जनवरी से अपनी 'भारत न्याय यात्रा' शुरू करेंगे, जो मणिपुर से मुंबई तक 6,200 किलोमीटर की यात्रा होगी।

चुनाव से पहले 20 मार्च को समाप्त होने वाली इस यात्रा को पिछले साल उनकी उत्तर-दक्षिण भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा और पूर्व-पश्चिम चरण करार दिया गया है, जिसे पार्टी ने दो दक्षिणी राज्यों में अपनी चुनावी जीत का श्रेय दिया था।

राहुल गांधी 'भारत न्याय यात्रा' के दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेंगे, जिसे इंफाल में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे। वह जिन राज्यों को कवर करेंगे उनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल होंगे। इसमें बस यात्रा के साथ-साथ पदयात्रा भी शामिल होगी।

कांग्रेस ने कहा, न्याय यात्रा देश के लोगों के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए होगी। जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी @RahulGandhi के नेतृत्व में 'भारत न्याय यात्रा' निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 ज़िलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुज़रेगी। इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में।


Next Story