राष्ट्रीय

Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर! कड़ाके की ठंड के बीच इन जगहों पर होगी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

Special Coverage Desk Editor
15 Dec 2022 5:58 AM GMT
Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर! कड़ाके की ठंड के बीच इन जगहों पर होगी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल
x
Mausam ki Jankari: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

Mausam ki Jankari: उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में तेजी ठंड बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं आते-आते 25 दिसंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वही हफ्तेभर में ही दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो गया है। इसलिए हिमालयी क्षेत्र और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जो बर्फबारी हुई है, उसका असर दिल्ली में पर पड़ेगा। इसी बीच राजधानी में 15 नवंबर को (यानी आज) न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 8 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इसके साथ ही आसमान साफ रहने की संभावना है। वही 14 नवंबर को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। इसके अलावा पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है, जिससे कड़ाके की ठंड (severe cold) पड़ने लगी है। वही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

वहीं सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। वही राजस्थान के कई इलाको में में ठंड का कहर जारी है। वही आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार में भी ठंड का सितम जारी है।

बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, बक्सर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश की बात करे तो यहां कड़ाके की ठंड के बीच भोपाल समेत कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मैंडूस के प्रभाव से मौसम तेजी से बदल रहा है। अगले 24 घंटे में खंडवा, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, उमरिया, छतरपुर में बारिश की संभावना है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story