राष्ट्रीय

Mausam ki Jankari: ठंडी हवा और घने कोहरे की चपेट में आया उत्तर भारत, IMD ने किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Special Coverage Desk Editor
3 Jan 2023 5:33 AM GMT
Mausam ki Jankari: ठंडी हवा और घने कोहरे की चपेट में आया उत्तर भारत, IMD ने किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
x
Mausam ki Jankari: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में ठंड का कहर जारी रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Mausam ki Jankari: नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में शीतलहर की लहर की वापसी हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में ठंड का कहर जारी रहेगा। इसके अलावा अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट (Meteorological Department Alert,) जारी किया है। वही दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले राजधानी के सफदरजंग इलाके में कल न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल की शुरुआती दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

इसके अलावा अगले 5 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान कोहरे के कारण इन राज्यों में दृश्यता कम रहने की संभावना है। वाहन चालकों से सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। वही कोहरे की वजह से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दूसरे राज्यों को जाने वाली छह घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चलीं।

वही पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया सकता है। वही बठिंडा की बात करें तो यहां रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे, बढ़ती शीतलहर और बढ़ती ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story