
Weather Update: यूपी - बिहार से लेकर दिल्ली तक बढ़ी गलन, जानिए किन राज्यों में पड़ेगी शीतलहर

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है. बिहार-झारखंड में पछुआ हवा बहने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है और आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड पड़ेगी. आईएमडी ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
इन राज्यों में है बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम वर्षा गतिविधि की संभावना है. इसी अवधि के दौरान तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है. 16 से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इतना ही नहीं हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम है. यानी इन राज्यों में अब शीतलहर ने दस्तक दे दी है और अब सर्दी का सितम शुरू हो चुका है।कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.।
इन राज्यों में पड़ेगा शीतलहर
हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई इलाकों में फर्स्ट हाफ वीक यानी 16 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच में शीतलहर चलने की संभावना है. इतना ही नहीं, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा. उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है. यूपी-बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में भी ठिठुरन बढ़ गई है. इन इलाकों में सुबह और शाम में भीषण ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि,दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।




