राष्ट्रीय

MP Board 5th 8th Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी, खत्म हुआ 24 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, करें चेक

Special Coverage Desk Editor
23 April 2024 2:17 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी, खत्म हुआ 24 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, करें चेक
x
MP Board Result: MP बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल24 लाख स्टूडेंट्स कारिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज यह इंतजार खत्म हो जाएगा।

MP Board Result: MP बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल24 लाख स्टूडेंट्स कारिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आज यह इंतजार खत्म हो जाएगा। 23 अप्रैल को कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। सुबह 11.30 बजे दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे। सभी स्टूडेंट्स राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं। अपने रोल नंबर के जरिए एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

12 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में हुए शामिल

बता दें कि MP बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च को खत्म हुए थे। वहीं, 6 मार्च से 14 मार्च तक 8वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। लगभग 12 लाख स्टूडेंट्स 5वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। साल 2023 में 8वीं की परीक्षा में 7 लाख से अधिक और 5वीं परीक्षा में 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए थे।

कैसे करें रिजल्ट चेक

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं। इसके बाद 5वीं रिजल्ट 2024/ 8वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें। फिर जन्म तिथि और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद आप अपने स्क्रीन पर नतीजे देख सकते हैं।

जल्द घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

15 मई को साल 2023के 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया था। 5वीं में कुल 82.27 फीसदी और 8वीं में कुल 76.09 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। अब जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। अप्रैल 2024 के आखरी हफ्ते तक नतीजे घोषित होने की संभावना है। 23 या 24 अप्रैल को MPBSEरिजल्ट की डेट जारी कर सकता है।

Next Story