राष्ट्रीय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 नए भारत की नींव का स्तंभ होगी- पीयूष गोयल

Desk Editor
8 Oct 2021 7:44 AM GMT
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 नए भारत की नींव का स्तंभ होगी-  पीयूष गोयल
x
केंद्रीय मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने में लोगों की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'जन-भागीदारी मोदी सरकार के शासन मॉडल का एक प्रमुख स्तंभ है।'

पीआईबी, नई दिल्ली:शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ सबका प्रयास: सामूहिक भागीदारी पर आज एक वेबिनार का आयोजन किया। यह वेबिनार 17 सितंबर 2021 से 7 अक्टूबर 2021 तक सुशासन पर भारत सरकार द्वारा आयोजित वेबिनारों की श्रृंखला का एक हिस्सा था। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल, उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति, यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह और मंत्रालय व यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस वेबिनार में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए, धर्मेंद्र प्रधान ने सुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, भारत दुनिया की मदद करने वाले अग्रणी देशों में से एक था। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देश को और अधिक गौरवशाली भविष्य की ओर ले जाने के लिए अगले 25 साल महत्वपूर्ण होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने में लोगों की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'जन-भागीदारी मोदी सरकार के शासन मॉडल का एक प्रमुख स्तंभ है।'

'सबका प्रयास' के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए, उन्होंने सबका प्रयास की भावना को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Next Story