राष्ट्रीय

NIA team attacked in Bengal: बंगाल में ED के बाद अब NIA की टीम पर हमला, कार में तोड़फोड़; दो अधिकारी घायल

Special Coverage Desk Editor
6 April 2024 3:11 PM IST
NIA team attacked in Bengal: बंगाल में ED के बाद अब NIA की टीम पर हमला, कार में तोड़फोड़; दो अधिकारी घायल
x
NIA team attacked in Bengal: पश्चिम बंगाल में जांच एजेंसी पर हमला होने का कारवां थम नहीं रहा है। पहले ईडी अब वहीं NIA की टीम पर हमला हुआ है। दरअसल, ये घटना पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर की है जहां पर भीड़ ने NIA की टीम पर ईंट और पत्थर से हमला किया।

NIA team attacked in Bengal: पश्चिम बंगाल में जांच एजेंसी पर हमला होने का कारवां थम नहीं रहा है। पहले ईडी अब वहीं NIA की टीम पर हमला हुआ है। दरअसल, ये घटना पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर की है जहां पर भीड़ ने NIA की टीम पर ईंट और पत्थर से हमला किया। इसके साथ ही अधिकारियों के गाड़ी में तोड़फोड़ की गई जिससे एक अधिकारी घायल गया। जैसे ही NIAकी टीम ने कुछ आरोपियों की तलाश शुरू की तो कुछ प्रदर्शनकारी ने NIA की टीम को घेर लिया फिर इन अधिकारियों पर ईंट और पत्थर फेंके गए। ये घटना सुबह 5.30बजे की बताई जा रही है।

भीड़ ने कर दिया हमला

दरअसल, 3 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर में एक विस्फोट में छप्पर का घर ध्वस्त हो गया था। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में पिछले महीने NIA ने पूछताछ के लिए 8 तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को बुलाया था। आठों को NIA की टीम के सामने पेश होने के लिए कहा था ऐसा इसलिए क्योंकि वे पहले के समन में जांच में शामिल नहीं हुए थे, जिसमें उन्हें 28 मार्च को न्यू टाउन में एनआईए कार्यालय का दौरा करने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत टीम मनबेंद्र जाना को गिरफ्तार करने भूपतिनगर पहुंची थी,तभी भीड़ ने उन पर हमला कर किया।

दो अधिकारी हुए घायल

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि NIA की टीम ने इस मामले में सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया था और यह दल कोलकाता वापस जा रहा था, तभी उसके वाहन पर हमला हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उन पर पथराव कर दिया। एनआईए ने कहा है कि उसका दो अधिकारी घायल भी हुआ है। उन्होंने बताया कि NIA ने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Next Story