राष्ट्रीय

Odisha Makar Mela: कटक में मकर संक्रांति मेले में मची भगदड़, 12 लोग घायल, 1 की मौत

Special Coverage Desk Editor
14 Jan 2023 9:22 PM IST
Odisha Makar Mela: कटक में मकर संक्रांति मेले में मची भगदड़, 12 लोग घायल, 1 की मौत
x
Odisha Makar Mela: ओडिशा के कटक में मकर मेले के दौरान बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर भगदड़ मच गई। इसमें बच्चों सहित 12 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Odisha Makar Mela: ओडिशा के कटक में मकर मेले के दौरान बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर भगदड़ मच गई। इसमें बच्चों सहित 12 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि 2 से 3 लोगों की मौत होने संभावना बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बदांबा के सिंह नाथ मंदिर में मकर पर्व के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए अथागढ़ उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मकर मेला देखने के लिए लगभग 2 लाख से अधिक लोग 3 किलोमीटर लंबे पुल पर आए हैं। जिसके चलते पुल पर भारी भीड़ हो गई और भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि ओडिशा के कटक में बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर मकर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी अवसर पर लाखों लोग यहां पहुंच रहे हैं। जिसके पुल पर भारी भीड़ हो गई और भगदड़ मच गई है। जानकारी के अनुसार इसमें बच्चों सहित 12 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल इस मामले अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं, इससे पहले युगांडी की राजधानी कंपाला में नए साल के जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। जहां नए साल पर हो रही आतिशबाजी को देखने के लिए भगदड़ मच गई थी। जिसकें एक बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में बताया गया था कि दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई।

Next Story