राष्ट्रीय

पद्म पुरस्कार 2020: सुषमा स्वराज, अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पुरस्कार, जानें किन हस्तियों को मिला अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कार 2020: सुषमा स्वराज, अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पुरस्कार, जानें किन हस्तियों को मिला अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
x

देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्छ नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटे गए। पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित कर रहे हैं। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार सौंपा।

-डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story