
Pele Passes Away: नहीं रहे फुटबॉल की दुनिया के महान जादूगर Pele, पढ़ें Inside Struggle Story

दुनिया के महान फुटबॉलरों में से एक ब्राजील के दिग्गज पेले का आज निधन हो गया। पेले 20वीं सदी के महानतम खिलाड़ियों में से एक थे। वह काफी लंबे समय से कोलोरेक्टल कैंसर से जूझ रहे थे। पेले को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इंफेक्शन भी था। पेले 3 बार के विश्व कप विजेता रहे। उनकी मौत की पुष्टि उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले को 29 नवंबर को कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में पता चला कि उन्हें इसके साथ-साथ रेस्पिरेटरी इंफेक्शन भी था। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में ब्राजील के दिग्गज पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले साल सितंबर में उनके कोलन से ट्यूमर निकाला गया था और तब से समय-समय पर उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
कौन थे महान फुटबॉलर पेले
पेले का पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो था। निक नेम डिको, पेले और द ब्लैक पर्ल भी है। ब्राजील में आमतौर पर हर व्यक्ति के एक या दो से ज्यादा अन्य नाम होते हैं। जिससे उनके परिवार के सदस्य उन्हें बुलाते हैं। एडसन का दूसरा नाम 'डिको' भी था। उनके पिता फुटबॉल में करियर नहीं बना सके। उन्होंने डिको को फुटबॉलर बनाने का सपना देखा था।
पेले का परिवार मिनस गेरैस से साओ पाउलो के बौरू शहर में चला गया। बचपन में ट्रेनिंग के दौरान पेले ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। उसकी चर्चा चारों ओर होने लगी। पेले अब तक के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में तीन विश्व कप में ब्राजील का नेतृत्व किया। उन्होंने 4 विश्व कप खेले। इनमें से टीम ने तीन बार खिताब जीता। वह 1971 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से सेवानिवृत्त हुए।
पेले के संघर्ष की कहानी
एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो यानी पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील में हुआ था। उनकी तीन पत्नियां हैं। लेकिन इस बात को लेकर विवाद होते रहे हैं कि कितने बच्चे हैं। पेले ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह भी याद नहीं है कि उनके कितने बच्चे हैं। हालांकि, आधिकारिक रिकॉर्ड में पेले के 7 बच्चों के नाम सामने आते हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम रोज मैरी डॉस रीस था। जिनके 3 बच्चे थे। बाद में तलाक हो गया। दूसरी पत्नी का नाम एसिरिया लेमोस सिक्सएक्स था। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी मार्सिया ओके से की थी। अब वह पेले के साथ रह रही थीं।




