राष्ट्रीय

मॉनसून सत्र से पहले पीयूष गोयल को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कब शुरु होगा ये सत्र....

सुजीत गुप्ता
14 July 2021 11:09 AM GMT
मॉनसून सत्र से पहले पीयूष गोयल को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कब शुरु होगा ये सत्र....
x
संसद के मॉनसून सत्र के 19 जुलाई को शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है।...

नई दिल्ली। मोदी के कैबिनेट विस्तार से पहले ही केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया,ऐसे मे अब राज्यसभा में थावर की जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन के नेता बनाये गये हैं। हाल ही में मोदी सरकार में हुए बड़े फेरबदल के दौरान उनके मंत्रालय में भी तब्दीली की गई है। अब वह वाणिज्य मंत्री हैं। इसके अलावा उनके पास उपभोक्ता एवं खाद्य और आपूर्ति मंत्रालय भी है। टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का प्रभार भी उनके ही पास है।

पीयूष गोयल से पहले राज्यसभा में नेता सदन का ओहदा पूर्व सामाजिक एवं न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत के पास था, जिन्हें अब कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो पीयूष गोयल का यह संसदीय राजनीति में बड़ा प्रमोशन है। पीयूष गोयल को पीएम नरेंद्र मोदी का भरोसा हासिल करने वाले केंद्रीय मंत्रियों में शुमार किया जाता है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल से ही वह केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं।

संसद के मॉनसून सत्र के 19 जुलाई को शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है। यह बैठक 18 जुलाई को होने वाली है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से विपक्षी दलों से सदन के सुचारू रूप से संचालन की अपील की जाएगी। गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सेशन कुल 26 दिनों तक चलेगा, लेकिन छुट्टियों को हटा दें तो 19 दिन ही काम होगा। इन 19 दिनों में मोदी सरकार ने संसद के पटल पर 30 बिलों को पेश करने की तैयारी है। इनमें से 17 विधेयक नए हैं और बाकी संशोधन बिल हैं।



Next Story