राष्ट्रीय

पीएम मोदी कर सकते है आज शाम ये बड़ा ऐलान!

Shiv Kumar Mishra
11 April 2020 12:51 PM GMT
पीएम मोदी कर सकते है आज शाम ये बड़ा ऐलान!
x
जिसमें यह जानकारी भी शामिल है कि क्या अधिक लोगों और सेवाओं को छूट दी जानी चाहिए।माना जा रहा है आज वीसी के बाद पीएम मोदी लॉक डाउन बढ़ाने का फैसला कर सकते है।

नई दिल्ली। कोरोना संकट को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है,लेकिन हालात काबू नही हो पा रहे है, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसे में केन्द्र की मोदी सरकार लॉक डाउन बढ़ाने की तैयारी में है, इसके लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसका समर्थन किया है।अब इसको 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बैठक के बाद देश को संबोधित कर सकते हैं।

दरअसल, आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की। इस बैठक में अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाने का समर्थन किया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मास्क लगाकर चर्चा करते दिखाई दिए। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मास्क पहन रखा था।हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय है। संभवतः इसे 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह इसी फॉर्म में आगे बढ़ेगा या इसमें कुछ बदलाव होंगे या लोगों को बीच में कोई छूट मिलेगी।

गौरतलब है कि पंजाब और ओडिशा पहले ही अपने राज्यों में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। वहीं देश में जारी लॉकडाउन आने वाले मंगलवार को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न पहलुओं पर राज्य सरकारों से विचार मांगे हैं, जिसमें यह जानकारी भी शामिल है कि क्या अधिक लोगों और सेवाओं को छूट दी जानी चाहिए।माना जा रहा है आज वीसी के बाद पीएम मोदी लॉक डाउन बढ़ाने का फैसला कर सकते है।

Next Story