राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन, टिकट खरीद यात्रा की, छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का भी अनावरण किया

Arun Mishra
6 March 2022 6:58 AM GMT
पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन, टिकट खरीद यात्रा की, छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का भी अनावरण किया
x
पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल भी इस मौके पर मौजूद रहे। यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है। प्रधानमंत्री मोदी आज पुणे के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पुणे मेट्रो रेल परियोजना का भी उद्घाटन किया। पीएम मोगी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पुणे मेट्रो रेल परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना की आधारशिला भी 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी। प्रधानमंत्री ने कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया।

पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है। मोदी ने गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की। इस दौरान मेट्रो ट्रेन में स्कूली छात्रों से बातचीत की। गरवारे कॉलेज से आनंद नगर तक पुणे मेट्रो में यात्रा करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने टिकट खरीदा।


Next Story